रूडकी,संजीव मेहता।दिनाँक 07.02.2026 को वादिनी/पीडिता के द्वारा कोतवाली रूडकी पर प्रतिवादी मेहरबान पुत्र मकसूद वादिया को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाना व वादिया के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर अपने दोस्तो दानिश पुत्र सुक्का व अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी गण जौरासी थाना रुडकी हरिद्वार के दवारा वादिया की अश्लील विडियो बनाने के सम्बन्ध मे कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 31/2026 पंजीकृत किया गया था।

घटना की संगीनता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने हेतु विशेष टीमें गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसपर गठित टीम द्वारा गहन छानबीन करते हुए दिनांक 07.02.2026 को अभियुक्त मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार व अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी जौरासी थाना रुडकी हरिद्वार को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  1. मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार
  2. अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी जौरासी थाना रुडकी हरिद्वार

पुलिस टीम
उ0नि0 अंशु चौधरी
कानि0 656 प्रदीप
कानि0 1310 अनूप लिंगवाल
म0कानि0 दीपा शर्मा