देहरादून संजीव मेहता।भाजपा अब उत्तराखंड में संगठन को “बंगाल मॉडल” पर मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इस मॉडल में हर बूथ को स्वतंत्र इकाई मानते हुए वहां 11 सदस्यीय टीम बनाई जा रही है।इन टीमों में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, सोशल मीडिया कार्यकर्ता और लाभार्थी संपर्क प्रमुखों को शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही पन्ना प्रमुखों को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है ताकि मतदाता सूची के हर परिवार तक सीधा संपर्क बनाया जा सके।भाजपा संगठन का मानना है कि मजबूत बूथ प्रबंधन चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाता है। यही कारण है कि पार्टी इस बार बड़े आयोजनों से ज्यादा छोटे लेकिन प्रभावी स्थानीय कार्यक्रमों पर फोकस कर रही है।लाभार्थी संपर्क अभियान बनेगा बड़ा हथियारभाजपा की रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लाभार्थी संपर्क अभियान को माना जा रहा है। पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों तक सीधे पहुंचने की योजना बना रही है।उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ छोटे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का मानना है कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचने से भाजपा को मजबूत राजनीतिक समर्थन मिलेगा।डिजिटल और AI आधारित चुनावी तैयारीभाजपा इस बार तकनीक आधारित चुनावी प्रबंधन पर भी बड़ा दांव खेल रही है। संगठन सोशल मीडिया, डिजिटल डेटा और AI आधारित माइक्रो मैनेजमेंट मॉडल पर काम कर रहा है।इसके जरिए विधानसभा वार मतदाताओं के व्यवहार, स्थानीय मुद्दों और राजनीतिक रुझानों का विश्लेषण किया जाएगा। पार्टी युवाओं और शहरी मतदाताओं तक सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा प्रभावी तरीके से पहुंचने की तैयारी में है।सूत्रों के मुताबिक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग डिजिटल कंटेंट तैयार किया जा रहा है। स्थानीय मुद्दों के आधार पर प्रचार सामग्री और संदेश बनाए जाएंगे ताकि मतदाताओं से भावनात्मक और राजनीतिक जुड़ाव मजबूत हो सके।कांग्रेस पर भी भाजपा का हमलाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के दौरे से प्रदेश की राजनीति में कोई बड़ा असर नहीं पड़ने वाला।महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि जनता का भरोसा भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में भी मजबूत स्थिति में रहेगी और संगठन अभी से उसी दिशा में काम कर रहा है।2027 के लिए अभी से चुनावी रण तैयारराजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा इस बार उत्तराखंड में चुनावी तैयारी को बेहद पेशेवर और माइक्रो लेवल पर आगे बढ़ा रही है। पार्टी केवल सरकार की उपलब्धियों के भरोसे नहीं रहना चाहती, बल्कि संगठनात्मक मजबूती, डेटा आधारित रणनीति और बूथ प्रबंधन के जरिए चुनावी बढ़त सुनिश्चित करना चाहती है।स्पष्ट संकेत हैं कि भाजपा ने 2027 चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत झोंक दी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और संगठनात्मक टीम के नेतृत्व में “मिशन रिपीट” की रणनीति तेजी से जमीन पर उतारी जा रही है। Post Views: 6,591 Post navigation उत्तराखंड में BJP की पकड़ मजबूत ! कांग्रेस अभी भी कमजोर?