देहरादून।संजीव मेहता ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण संदेश देकर समाप्त हुआ। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, राज्य सरकार की कार्यशैली और विकास के विजन की खुलकर प्रशंसा की। देहरादून में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।नितिन नवीन ने कहा कि धामी सरकार द्वारा लिए गए कई निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हैं। विशेष रूप से समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के फैसले को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि उत्तराखंड ने पूरे देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान, महिला अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक समानता की दिशा में राज्य ने उल्लेखनीय पहल की है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी को साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व वाला नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लिए गए फैसले आने वाले वर्षों में अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल बन सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गंगा मैया के आशीर्वाद और जनता के समर्थन से वर्ष 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।उन्होंने चारधाम यात्रा के सफल संचालन, सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विस्तार, पर्यटन विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की भी सराहना की। उनके अनुसार उत्तराखंड में तैयार हो रहा विकास एवं सुशासन मॉडल जनता के बीच भाजपा के प्रति विश्वास को लगातार मजबूत कर रहा है।2027 चुनाव की तैयारियों का मिला संदेशराजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं था, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का स्पष्ट संकेत भी था। दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश कोर कमेटी, सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौरों, नगर निकाय प्रतिनिधियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया।बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया। साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष के वक्तव्यों से यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि पार्टी नेतृत्व को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और कार्यशैली पर पूरा भरोसा है। भाजपा अब विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। Post Views: 3,904 Post navigation 2027 फतह मिशन पर बीजेपी का फोकस, देहरादून में चली घंटों मंथन बैठक