इस कार्य का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री डॉ.गौरव चौधरी एवं डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया

रुड़की। संजीव मेहता। झबरेड़ा में वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया इस कार्य का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री डॉ.गौरव चौधरी एवं डॉ. दिनेश त्रिपाठी तथा चौधरी सुभाष नंबरदार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया इस मौके पर बोलते हुए पूर्व राज्य मंत्री डॉ.गौरव चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे मौसम में आने जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाना एक बड़े ही पुण्य का कार्य है उन्होंने चौधरी सुभाष नंबरदार वह उनके साथ आए हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की समाज सेवा करनी चाहिए वह पुण्य के भागीदार होते हैं उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और अन्य लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि वास्तव में चौधरी सुभाष नंबरदार समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले लंबे समय से कार्य कर रहे हैं जो उनकी अच्छी कार्यशैली को दर्शाता है।
इस मौके पर डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार की समृद्ध परंपरा रही है पहले समय में लोग गांव व नगरों में राहगीर की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह प्याऊ लगते थे तथा गर्मी के मौसम में शीतल जल शरबत्त आदि की निस्वार्थ सेवा करते थे यह केवल सेवा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति इतिहास और सामाजिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है हम इस महान परंपरा को जीवित रखें और नई पीढ़ी को भी समाज सेवा एवं मानव सेवा के लिए प्रेरित करें ऐसी सेवा कार्य लोगों में सहयोग करुणा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं वहीं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि वास्तव में लोगों की सेवा करना बड़े ही पुण्य का कार्य है और यह समाज सेवा हमें अपने पूर्वजों से मिली है जिसे हम निर्वहन कर रहे हैं सबसे बड़ी बात यह है कि वास्तव में ही जहां जरूरत होती है चौधरी सुभाष नंबरदार सबसे पहले सेवा के लिए जाकर खड़े हो जाते हैं जो उनके अच्छे संस्कारों को दर्शाता है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सेवा जीवन में निरंतर जारी रहेगी ताकि अन्य लोग भी मानव सेवा के लिए प्रेरित हो सके इससे पूर्व अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार द्वारा सभी अतिथियों को पगड़ी पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद अतिथियों व अन्य सभी लोगों ने आने जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाया और लोगों ने भी आशीर्वाद दिया वही अतिथियों ने चौधरी सुभाष नंबरदार व उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर पत्रकार अनिल त्यागी, राजकुमार चौधरी, बबलू सैनी, ब्रह्मानंद चौधरी, अश्वनी कुमार उपाध्याय, लियाकत कुरैशी, प्रिंस शर्मा, संदीप चौधरी व कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्ति चौधरी सुखपाल मुखिया, चौधरी मुकेश, अशोक पंवार, संजय नंबरदार, बिट्टू नंबरदार, विशाल परमार, कुलदीप सैनी, विक्रम, आर्यन चौधरी, संजय पंवार, दीपक पंवार, पारस, हाजी शाहिद अंसारी, जावेद, मोहम्मद रईस, टोनी, निर्देश, मोहम्मद इखलाक, लाल सिंह, शुभम सिंघल, रमेश, नीतिश सिंघल, चौधरी पप्पू, आबाद कयुम, मांगा, मुस्तफा, रब्बान, राजवीर, शुभम, सोनू, हरीश इत्यादि गण मान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।