हरिद्वार।संजीव मेहता ।धर्मनगरी हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर महिलाओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया और दोनों पक्षों की चार महिलाओं को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मायापुर चौकी पुलिस शिवमूर्ति चौक क्षेत्र में चेकिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में तैनात थी। इसी दौरान रेलवे गेट के सामने महिलाओं के दो गुट आपस में विवाद और मारपीट करते मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपस में भिड़ गए थे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपित महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126/135/170 के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य बातें शिवमूर्ति चौक के पास महिलाओं के दो गुटों में विवाद। राहगीरों को आकर्षित करने को लेकर हुआ हंगामा। गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंचा मामला। हरिद्वार पुलिस ने 4 महिलाओं को हिरासत में लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अग्रिम कार्रवाई जारी Post navigation हरिद्वार में धामी-नड्डा का बड़ा संदेश: अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, सनातन सिखाता है त्याग और परमार्थ 30 जून के बाद हरिद्वार में खनन बंद, डीएम का सख्त आदेश