हरिद्वार।संजीव मेहता ।कांवड़ मेला एवं आगामी धार्मिक आयोजनों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता (BDS) ने माँ मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर मार्गों पर व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान मंदिर परिसर, रोपवे स्टेशन, पैदल यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों की अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा टीम ने संदिग्ध वस्तुओं एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए प्रत्येक स्थान का गहन निरीक्षण किया।हरिद्वार पुलिस का कहना है कि कांवड़ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस, बम निरोधक दस्ता एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या डायल 112 पर सूचना दें। साथ ही सुरक्षा जांच में पुलिस का सहयोग करें ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से दर्शन कर सकें।हरिद्वार पुलिस का संदेश:“आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और प्रशासन का सहयोग करें।” Post Views: 12 Post navigation 30 जून के बाद हरिद्वार में खनन बंद, डीएम का सख्त आदेश SSP हरिद्वार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, चोरी का माल बरामद, दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल