हरिद्वार/लक्सर | 29 जून 2026,संजीव मेहता। हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लक्सर क्षेत्र में बंद मकान में चोरी की वारदात का महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर और लोहे की सरिया बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात ढाढेकी ढाणा मजाहिदपुर निवासी चन्द्रशेखर के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पानी की मोटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में 28 जून को कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के समन्वय, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों आपस में मित्र हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। नशे की लत और निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।गिरफ्तार आरोपीसलीम (22 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 8, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने, लक्सर।दीपक (19 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 1, लक्सर।बरामदगी✅ 01 पानी की मोटर✅ लोहे की सरिया के टुकड़ेहरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 17 Post navigation हरिद्वार: कांवड़ मेले से पहले हाई अलर्ट, मनसा देवी-चंडी देवी मार्गों पर BDS का सघन सुरक्षा अभियान Next Post