अल्मोड़ा: संजीव मेहता।उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के लमगड़ा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कार के खाई में गिरने की सूचना है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे है. इस भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं. फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र के चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई थी. हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन संयुक्त प्रयास से वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा गया. जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे. इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों का विवरण: राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष) जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष) लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष) पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष) Post navigation हॉकी से क्रिकेट तक…उत्तराखंड की प्रेमा रावत ने लिखी सफलता की नई इबारत उत्तराखंड में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर सीएम धामी, 4 जुलाई को पूरे होंगे मुख्यमंत्री के 5 साल