हरिद्वार | 13 जुलाई 2026, संजीव मेहता।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत बहादराबाद विकासखंड सभागार में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।850 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभशिविर में 850 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।18 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारणसेवा पखवाड़ा शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्पराज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य पारदर्शी और जवाबदेह शासन के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) और सशक्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का भी उल्लेख किया।राज्यमंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, त्वरित समस्या समाधान और प्रभावी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगीकार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, भाजपा नेता तेलूराम, ज्येष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Post Views: 3,006 Post navigation थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार के चेयरमैन निर्विरोध चुने जाने पर विकास तिवाड़ी का हुआ भव्य स्वागत हरिद्वार में डमी करेंसी मामले में एक और गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश, 04 शातिर पंजाब गिरफ्तार