देहरादून, संजीव मेहता।देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि CB-CID निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी. उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा न्याय की प्रक्रिया में समाज के सभी लोगों का सहयोग और विश्वास जरूरी है, दरअसल, सृष्टि कंडारी की मौत के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. कई लोगों का कहना था कि घटना की हर परिस्थिति की बारीकी से जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आशंका या भ्रम की स्थिति खत्म हो सके. इसी वजह से मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग लगातार तेज होती गई. अब CB-CID जांच का आदेश होने के बाद माना जा रहा है कि जांच एजेंसी घटनास्थल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों की नए सिरे से पड़ताल करेगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से दोबारा पूछताछ भी की जा सकती है. जांच एजेंसी यह भी देखेगी कि शुरुआती विवेचना में कहीं कोई तथ्य छूटा तो नहीं या किसी कोण पर पर्याप्त जांच नहीं हुई. फिलहाल, सृष्टि कंडारी मामले में CB-CID जांच के आदेश के बाद अब सभी की निगाहें जांच एजेंसी पर टिकी हैं. परिजनों और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जांच के जरिए मौत से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा होगा. यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. जानिये पूरा मामला: बता दें सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी. सौरभ सचिवालय में निजी सचिव हैं. सृष्टि कंडारी सरकारी शिक्षिका थीं.सृष्टि कंडारी के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. साथ ही वे उससे दहेज के लिए बार बार ताने दे रहे थे. इसके साथ ही उसके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा था. जिससे परेशान होकर सृष्टि कंडारी से आत्महत्या कर ली.सृष्टि कंडारी आत्महत्या मामले में उनकी मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. सृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई है. Post Views: 995 Post navigation नर्सिंग अधिकारी को इंटर्न डॉक्टर के द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार, लगाए झूठे आरोप, नर्सिंग अधिकारी ने की निष्पक्ष जांच की मांग कांवड़ यात्रा 2026: व्यवस्थाओं से गदगद हुए शिवभक्त, बोले- धामी सरकार ने यात्रा को बनाया सुरक्षित और सुगम