लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर हादसे से मचा हड़कंप, ओवरटेक के दौरान हुआ भीषण टकराव, पुलिस ने शुरू की जांचलक्सर, 2 अगस्त 2026 हर्षिता ।हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कटारपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई इस भीषण टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं बाइकेंपुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बादशाहपुर निवासी सौरभ (28) और पुरुषोत्तम नगर (पथरी) निवासी राजू (25) अपनी-अपनी बाइक से हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर जा रहे थे। कटारपुर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दमटक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पथरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।परिवारों में पसरा मातमहादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।बताया गया कि मृतक राजू इन दिनों कांवड़ मेले में प्राइवेट ड्यूटी पर तैनात था। उसकी असमय मौत से साथियों और परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपीलचौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और कांवड़ यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके. Post Views: 997 Post navigation लक्सर में सैनी समाज की हुंकार: राजनीतिक एकजुटता का संकल्प, विधानसभा टिकट की दावेदारी तेज