देहरादून:Sanjiv Mehta . मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके तहत शनिवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसका असर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक देखा जा रहा है. भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम साफ होने तक चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब की यात्रा और ट्रेकिंग पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही प्रदेश की जनता से यह भी अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें. रेड अलर्ट ने रोकी चारधाम यात्रा: दरअसल, 26 और 27 सितंबर को मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के तमाम क्षेत्रों में ऑरेंज एवं रेड अलर्ट जारी किया है. वर्तमान में चारधाम यात्रा भी जोर शोर से चल रही है. मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए शुक्रवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारी के साथ बैठक की थी. बैठक के दौरान निर्णय लिया गया था कि चारधाम यात्रा को स्थगित नहीं किया जाएगा और भारी बारिश की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिस्थितियों के अनुसार यात्रियों को निकटतम होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा. शुक्रवार को मौसम के हालात को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त की ओर से यात्रा को मौसम साफ होने तक रोकने का निर्णय लिया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग का बयान: आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि- शनिवार की दोपहर से चारधाम यात्रा रोकने की प्लानिंग हो रही है. ऐसे में रविवार की शाम तक या फिर मौसम सामान्य होने तक यात्रा रुकी रहेगी. हालांकि, कल शाम तक मौसम सामान्य होने की उम्मीद है. उसके बाद चारधाम यात्रा शुरू कर दी जाएगी.-विनोद सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग- क्लाउड फॉर्मेशन बढ़ा: सुमन ने बताया कि दोपहर तक मौसम थोड़ा साफ था, लेकिन शाम से काफी अधिक भारी बारिश होने की आशंका है. ऐसे में गंगोत्री के आसपास के क्षेत्र, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्र में लगातार भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है. क्लाउड फॉर्मेशन बहुत ज्यादा हो गया है. लिहाजा, तेज बारिश होगी, जिस दौरान यात्रा करना सुरक्षित नहीं है. Post Views: 583 Post navigation उत्तराखंड UKSSSC Exam केस, पूर्व CM हरीश रावत के EX OSD के घर ED की रेड, लग्जरी घड़ियां-सोना और कैश मिला