मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों के साथ किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण, समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देशहरिद्वार, 19 नवंबर। संजीव मेहता।कुंभ-2027 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार में तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला क्षेत्र में सड़कों, फुटपाथों, घाटों, पुलों और चौराहों के सुधार एवं सौंदर्यीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही इन परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मेलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।विद्युत पोल बन रहे रास्ते में बाधा, तत्काल शिफ्ट करने के निर्देशनिरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों और फुटपाथों पर आवागमन में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को तत्काल शिफ्ट किया जाए। आइरिस पुल के निकट एडमिन रोड, बैरागी कैंप, एनएच सर्विस लेन और शंकराचार्य चौक मार्ग के जंक्शन पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।घाटों के साथ पार्क और चेंजिंग रूम भी होंगे विकसितआइरिस पुल और महिला मिलन मंदिर के बीच उपलब्ध भूमि को व्यवस्थित कर पार्क विकसित करने की योजना पर भी निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट को सुव्यवस्थित करने तथा प्रवेश द्वार के पास स्थित पुराने कमरों को प्रसाधन और चेंजिंग रूम के रूप में विकसित करने को कहा गया।मेलाधिकारी ने आइरिस पुल से शंकराचार्य चौक तक सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने और क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।कनखल मार्ग और डाम कोठी क्षेत्र पर भी फोकसकनखल मार्ग पर सड़क सुधार एवं फुटपाथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए मेलाधिकारी ने अव्यवस्थित विद्युत और अन्य पोल हटाने को कहा। वहीं डाम कोठी रोड के चौड़ीकरण और घाटों के अनुरक्षण कार्यों की भी समीक्षा की गई।पंतद्वीप से लालजीवाला तक बनेगा पैदल पुल!पंतद्वीप क्षेत्र में यूआईआईडीबी की परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए जनसुविधाओं, शौचालयों और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पंतद्वीप से लालजीवाला तक पैदल आवागमन को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर पैदल पुल निर्माण की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई।बैरागीवाला और दक्षद्वीप में भी विकास कार्यों की समीक्षामेलाधिकारी ने बैरागीवाला और दक्षद्वीप क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, पुलों और घाटों से जुड़े निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय में पूरे करने तथा निर्माण की गुणवत्ता और मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।कुंभ-2027 के मद्देनजर हरिद्वार में हो रहे इन विकास कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन, सुरक्षित स्नान और आधुनिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है। अब इन परियोजनाओं को समय पर धरातल पर उतारना संबंधित विभागों के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी।निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Post Views: 999 Post navigation कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक