हरिद्वार, संजीव मेहता।एक प्रॉपर्टी डीलर ने ज्वालापुर में भूमि बिक्री के बहाने मां-बेटे पर 1.21 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद मां-बेटे ने भूमि किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। कनखल पुलिस ने आरोपी मां-बेटे तथा खरीदार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को दिए शिकायती पत्र में जगजीतपुर निवासी साजन उर्फ अनुज चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने परिचितों के साथ मिलकर सुनीता मनचंदा निवासी कृष्णानगर तथा उसके बेटे रोहित मनचंदा निवासी आरके एन्क्लेव आर्यनगर ज्वालापुर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास एक भूमि का सौदा करीब सात करोड़ में किया था। Post Views: 542 Post navigation मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने 836603 विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को 125 करोड़ की धनराशि ऑनलाईन खातों में भेजी ग्राम अजीतपुर में संपर्क अभियान चलाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बताई जनहित की योजनाएं