हरिद्वार, संजीव मेहता।कोतवाली नगर हरिद्वार के अंतर्गत क्षेत्र में एक्टिव हरिद्वार पुलिस के सामने लावारिस घूम रही नाबालिक युवती ने उगले दोहरे हत्याकांड के राज जबलपुर के सिविल लाईन कोतवाली क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में दर्ज मुकदमें में आरोपित है कथित प्रेमी दिनांक 28.05.2024 को एक नाबलिग लडकी सिटी कोतवाली के पास स्थित महिला जिला अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। नाबालिक को कोतवाली हरिद्वार लाकर पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि वह अपने प्रेंमी मुकुल के साथ हरिद्वार आयी थी जो कुछ सामान लेने के बहाना बनाकर उसे छोडकर चला गया। किशोरी ने यह भी जानकारी दी कि उक्त कथित प्रेमी द्वारा मार्च के महीने में जबलपुर में किशोरी के पिताजी व भाई की कुल्हाडी से मारकर हत्या कर दी गई तथा वारदात को अंजाम देने के बाद लगभग दो महीने से वह किशोरी को अपने साथ घुमा रहा था। उक्त सम्बन्ध में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जबलपुर पुलिस से सम्पर्क किया गया तो जानकारी मिली है कि उक्त प्रकरण में मुकुल कुमार को आरोपित बनाते हुए कोतवाली सिविल लाईन जबलपुर मे मु0अ0सं0 79/24 धारा 302,201 भादवि मुकदमा पंजीकृत है। किशोरी की बरामदगी के संबंध में जबलपुर पुलिस को सूचित किया गया है। Post Views: 141 Post navigation पुलिस व गौ तस्कर के बीच मुठभेड,अपराधियों के लिए धर्मनगरी में कोई जगह नहीं, सबको जेल भेजेंगे :: एसएसपी हरिद्वार कलियर,नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर 11.51 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को धर दबोचा