हरिद्वार,संजीव मेहता।महिला से छीनी चैन, पैंडेड व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

नशे की लत पूरी करने के लिए सुनसान रास्तों पर चलती महिलाओं को बनाते थे निशाना

कथित आरोपी दानिश के विरुद्ध लगभग आधा दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

पूर्व में लूट नकबजनी मामले में भी जा चुका है जेल

दिनांक 09/06/2024 को वादीया प्रियंका शर्मा पत्नी नितिन शर्मा निवासी मोहल्ला चाकलान द्वारा वादिया के गले से चैन खींचकर ले जाने के संबंध में 02 अज्ञात बाइक सवार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना के तत्काल अनावरण हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए हैडपम्प नहर पटरी से 02 अभियुक्तों दानिश व शाहिब को लूटी गई चैन, पैंडेंट व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त नशा करने के आदि हैं नशे की लत पूरी करने के लिए सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाते थे। अभियुक्त दानिश पूर्व में भी लूट नकवजनी में अन्य थाने से जेल भी जा चुका है।

मुकदमा उपरोक्त में धारा 392.411.34 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी की गई।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- दानिश पुत्र मुजफ्फर निवासी घोड़ेवाला निकट उमरा मस्जिद के पास बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- साहिव पुत्र असलम निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार

अपरधिक इतिहास अभियुक्त दानिश
1-मु0अ0स0-1156/22
धारा 392.411.120B IPC ( कोतवाली मंगलोर)
2-मु0अ0स0-222/2022
धारा 380.457.411 IPC (थाना बहादराबाद)
3-मु0अ0स0-195/22
धारा 394.411.34 IPC
(कोतवाली गंगनहर)
4-मु0अ0स0-186/2023
धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
(कोतवाली मंगलौर)
5-मु0अ0स0-665/2023
धारा 665/2023
धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
(थाना सिडकुल)

अपराधिक इतिहास अभियुक्त शाहिव
1-मु0अ0स0-641/2023
धारा 323.324.504.506 IPC

बरामदगी
1-01अदद पीली धातु की चैन
2-01अदद पीली धातु का पैन्डिट ओम लिखा हुआ
3- घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल पल्स