हरिद्वार, संजीव मेहता। निकाय चुनाव से पहले हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका में भाजपा की गुटबाजी निकलकर सामने आई है। भाजपा नेत्री किरन सिंह द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम भारी भीड़ तो जुट गई लेकिन मुख्यमंत्री के न आने से चर्चाओं का बाजार गर्म जरूर हो गया। किरन सिंह ने खुद आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ स्थानीय नेता उनके कार्यक्रम को सफल होने नहीं देना चाहते थे, इसलिए मुख्यमंत्री को गलत रिपोर्ट देकर कार्यक्रम में आने से रोका गया। लेकिन उनकी मेहनत सफल हुई और हजारों की भीड़ ने उनके कार्यक्रम को सफल बना दिया। किरन सिंह ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री, स्थानीय भाजपा विधायक और भाजपा संगठन से पदाधिकारी कार्यक्रम में न आए हों लेकिन वो फिर भी सभी का आभार व्यक्त करती हैं।किरन सिंह ने कहा कि वो पार्टी की सच्ची सिपाही हैं। इसलिए कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून, भू कानून और समान नागरिक संहिता जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी जनता दी है। आगे भी वो इसी तरह भाजपा को मजबूत करने का काम करती रहेंगी।इतना ही नहीं किरन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार भी व्यक्त किया। Post Views: 6 Post navigation पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व वैश्विक बड़े दायित्वों के लिए तैयार रहना है : स्वामी रामदेव पतंजलि विश्वविद्यालय में अभिभावक बैठक सम्पन्न,हमारा उद्देश्य है कि हम सभी सनातनधर्मी बनें : कुलाधिपति