हरिद्वार, संजीव मेहता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच अनुसार हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा VC डॉक्टर अंशुल सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार का कायाकल्प किया जा रहा है जिसमें कई तरह की योजनाएं हैं इसी कड़ी में आज प्राधिकरण द्वारा निर्माण किए गए कोर्स कंपलेक्स का उद्घाटन अंशुल सिंह द्वारा किया गया

। स्पोर्ट्स कंपलेक्स में खेल प्रेमियों के लिए कई खेलो को खेलने और उनकी कोचिंग की सुविधा मौजूद है।हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने सचिव मनीश कुमार की मौजूदगी में आज स्पोर्ट्स कंपलेक्स का उद्घाटन किया। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री ने हरिद्वार पहुंचकर इस नवनिर्मित बिल्डिंग का लोकार्पण किया था।प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स कंपलेक्स की सभी सुविधाएं आज से सभी आम नागरिकों के लिए शुरू कर दी गई है। ये अपनी तरह का खास स्पोर्ट्स कंपलेक्स है जिसमें साधारण दामों पर इंटरनेशनल लेवल के उपकरणों और ट्रेनिंग का लाभ उठाया जा सकता है। खिलाड़ियों और छोटे बच्चों को नए खेल सीखने के लिए दूसरे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जनरल मैनेजर रामानुज पांडेय ने बताया कि यहां जिम्नेजियम, स्क्वैश कोर्ट, फूटसल कोर्ट, लॉन टेनिस, इनडोर क्रिकेट जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां एनआईसी से सर्टिफाइड कोच खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए नियुक्त किए गए हैं। साथ ही इंटरनेशनल मानकों के उपकरणों से जिम और अन्य खेलों का आनंद किफायती फीस पर लिया जा सकता है। कांप्लेक्स का संचालन निजी कंपनी कर रही है लेकिन यहां फीस का निर्धारण हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से किया गया है जो सभी के लिए अफॉर्डेबल है।