हरिद्वार: संजीव मेहता।ज्वालापुर की सड़कों पर स्कॉर्पियो सवारों ने जमकर उत्पात मचाया. मामला गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र की पिटाई से जुड़ा है. मारपीट के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. पूरी घटना किसी फिल्मी के दृश्य जैसी थी. पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी शुरू कर दी है. जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, गुरुकुल कांगड़ी विवि के उज्ज्वल मलिक निवासी शामली शनिवार दोपहर अपने दोस्त से मिलने ज्वालापुर स्थित जुर्स कंट्री गया था. तभी अचानक तेज रफ्तार एक काली स्कॉर्पियो आई और उसे रोक लिया. कार से कुछ नकाबपोश बदमाश उतरे और बिना कुछ कहे उसपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. जब उज्ज्वल जमीन पर गिर गया तो उनमें से एक ने तमंचा निकालकर हवा में गोलियां चलाई. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका कांप उठा और सराय रोड पर अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद बदमाश कार समेत फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट और एसएसआई नितिन चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायल छात्र को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया. इसके साथ ही पुलिस ने वायरलेस पर अलर्ट जारी कर जिलेभर में संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाश शुरू कर दी. लेकिन घंटों बाद भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया. पुलिस इस हमले को किसी पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा भी हो सकती है. वहीं जानकारी देते हुए एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पीड़ित छात्र से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने साफ किया कि जैसे ही लिखित तहरीर मिलेगी. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. Post Views: 1,650 Post navigation अश्लील इशारे करके वेश्यावृति को बढावा देने वाली महिलाएं गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़,ज्वालापुर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़