हरिद्वार, 18 सितम्बर 2025। संजीव मेहता।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट का प्रथम आगमन हरिद्वार में जोश और उत्साह के बीच हुआ।ज्वालापुर स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के कैम्प कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और सम्मानित जन जुटे और भव्य स्वागत किया। रुचि चौहान भट्ट का संबोधन प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा—➡️ “सर्वप्रथम मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं। हमें एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाना हमारा संकल्प है।” मंच पर रहे ये गणमान्य इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नु कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, रीतू ठाकुर, मनु रावत, रेनू शर्मा, मोनिका यादव, वरुण चौहान, पुनीत कुमार, लवी चौहान, विशाल चौधरी, ममता अग्रवाल, मिनाक्षी, उमा चौहान, रायपाल सिंह, शिवम चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation कैबिनेट मंत्री का जिलाधिकारी पर गुस्सा – ‘रंग-ढंग ठीक करो’ कहकर जताई नाराज़गी,नमस्ते कह कर निकले DM अपर रोड 34,41 सरकारी स्कूलों की बदल जाएगी तस्वीर, डीएम ने HRDA को दिया मॉडल स्कूल का ब्लूप्रिंट तैयार करने को कहा