देहरादून, संजीव मेहता।आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सरकार पौषण आहार योजना संचालित कर रही है। बच्चों को कुपोषित से बचाने के लिए दूध, अंडे समेत विभिन्न पौष्टिक आहार वितरण किए जा रहे हैं। लेकिन रायपुर क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सड़े अंडे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है। विभाग ने प्रसारित वीडियो की जांच बैठा दी है। दरअसल, प्रदेश में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के अंतर्गत आते हैं। केंद्रों में सभी गतिविधियों का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) के स्तर से किए जाते हैं। केंद्रों में पोषण आहार की गुणवत्ता चेक करने की जिम्मेदारी डीपीओ की है। लेकिन केंद्रों की गतिविधियों को लेकर अधिकारी कितनी जिम्मेदारी से काम करते हैं। इसकी पोल इंटर मीडिया पर प्रसारित सड़े अंडे के वीडियो ने खोल दी है। वीडियो रायपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का बताया जा रहा है। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंडे लेने पहुंची। तो सभी पेटी में बदबूदार एवं सड़े अंडे मिले। कार्यकर्ताओं ने अंडे लेने से इनकार किया। इस बीच वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशक बंशी लाल राणा ने बताया वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। बताया स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। यदि पोषण आहार में किसी तरह की कमी पाई जाती है। तो तत्काल वापस किया जाएगा। Post Views: 360 Post navigation स्वरोजगार एवं स्वावलंबन के द्वारा युवाओं को आगे बढ़ा रहा है एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज:श्रीमती सुषम लता बत्रा