शिमला, संजीव मेहता। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हिमाचल प्रदेश में परवाणू-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सनवारा टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क (टोल टैक्स) में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नई टोल दरें रविवार मध्यरात्रि से लागू कर दी गई हैं। एनएचएआई के शिमला क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये संशोधित टोल दरें एनएच-22 (नया एनएच-05) के किलोमीटर 67.000 से 106.139 तक के हिस्से पर लागू होंगी। यह निर्णय ई-ऑफिस फाइल के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया है। बता दें कि यह टोल वसूली एजेंसी के माध्यम से की जाएगी, जिसमें सनवारा टोल प्लाजा के साथ-साथ आसपास बने शौचालयों के रखरखाव और उपभोग सामग्री की लागत भी शामिल होगी। वहीं टोल दरों में बढ़ोतरी से रोजाना परवाणू-सोलन मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों और परिवहन सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा। एनएचएआई ने संबंधित एजेंसियों और बैंकों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। वाहनों के अनुसार ये होंगी नई दरें कार-जीप-वैन-हल्के मोटर वाहन एकल यात्रा 110 रुपएवापसी (एक दिन में) 165 रुपएमासिक पास 3675 रुपएस्थानीय व्यावसायिक वाहन 55 रुपए हल्के व्यावसायिक वाहन-मिनी बस एकल यात्रा 180 रुपएवापसी 265 रुपएमासिक पास 5935 रुपएबस-ट्रक (दो एक्सल)एकल यात्रा 375 रुपएवापसी 560 रुपएमासिक पास 12440 रुपए तीन एक्सल वाहन व भारी वाहन टोल दरें 405 रुपए से 710 रुपए तक निर्धारित की गई हैं, जबकि मासिक पास 13570 रूपए से 23750 रुपए तक रहेगा। Post Views: 903 Post navigation गृहमंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा क्यों हुआ रद? SSB के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने का था कार्यक्रम