मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि विधायक मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल होगी

हरिद्वार हर्षिता। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार का होली मिलन समारोह दिनांक 1 मार्च को ऋषिकुल मैदान में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया की फागोत्सव 2026 होली मिलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं दिनांक 24 तारीख को प्रातः 11:00 बजे शुभांरभ बैंक्विट हॉल में एक बड़ी तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें हरिद्वार विधानसभा के सभी सक्रिय पदाधिकारी और वार्ड स्तरीय कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान,पूर्व राज्य मंत्री राकेश राजपूत,मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद्र, वरिष्ठ नेत्री श्री मति अन्नू कक्कड़ होंगी
जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि इस बार होली मिलन कार्यक्रम में मथुरा और बरसाने से विशेष राधा कृष्ण की प्रस्तुति तैयार की गई है और फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा
सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कार्यकर्ताओं में होली मिलन के कार्यक्रम को लेकर अपार उत्साह है और हर वार्ड में भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह से कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं
आज की तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी संजय अग्रवाल मुकेश कौशिक रमेश गौड़ आदि उपस्थित रहे