रुड़की:संजीव मेहता। हरिद्वार जिले के रgड़की में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली करेंसी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि आरपी द्वारा त्यौहारी सीजन में डमी नोट बाजार में खपाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने शातिर आरोपी को हजारों के नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 के 19 नकली नोट बरामद किए हैं. बहरहाल पुलिस ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. न दरअसल, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को त्योहारी सीजन को लेकर निर्देशित किया गया है, इसी निर्देश के चलते होली पर्व के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस द्वारा बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके. इसी क्रम में रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में गश्त के दौरान चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनंद मेहरा टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोनाली पार्क के सामने कलियर रोड पर मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ है और वह नकली नोटों का कारोबार करता है. इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बताए गए ठिकाने पर पहुंची और मौके से शातिर आरोपी को पकड़ लिया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार गर्ग (उम्र 52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया. इसके बाद पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 38 डमी नोट बरामद हुए. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली लेकर पहुंची. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की. सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नकली करेंसी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. Post Views: 655 Post navigation त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में ऋषिकुल मैदान में दिखा भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन होलिका दहन कार्यक्रम में मातहत संग पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी