हरिद्वार संजीव मेहता।7 मार्च 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बैरागी कैंप में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाएं एवं अग्निशमन व्यवस्था की गहन समीक्षा की।🔐 सुरक्षा में न हो कोई चूकसीएम धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। पुलिस एवं प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी उन्होंने जोर दिया।🚦 ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देशमुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को सुदृढ़ यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और आमजनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।📋 अधिकारियों ने दी तैयारियों की जानकारीनिरीक्षण के दौरान:विनय शंकर पाण्डे (आयुक्त, गढ़वाल)मयूर दीक्षित (जिलाधिकारी)नवनीत सिंह भुल्लर (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक)ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।👥 निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहेराज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, मेयर किरन जैसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, दायित्वधारी राज्य मंत्री अजीत चौधरी, जयपाल सिंह चौहान, देशराज कर्णवाल, सोभाराम प्रजापति, प्रदेश महासचिव अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महासचिव आशु चौधरी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासनिक अधिकारियों में राजीव स्वरूप (आईजी गढ़वाल), अजय प्रकाश अंशुमन (एडीजी), बंशीधर तिवारी (महानिदेशक सूचना), सौरव गैहरवार (एमडी शिडकुल), मणिकांत मिश्रा (एसपी अभिसूचना), ललित नारायण मिश्रा (सीडीओ), पीआर चौहान (एडीएम), दयानंद सरस्वती (अपर मेलाधिकारी), मनीष कुमार (सचिव एचआरडीए), जितेन्द्र कुमार (एसडीएम), अभयप्रताप सिंह (एसपी सिटी), शिशुपाल सिंह नेगी (सीओ सिटी) उपस्थित रहे। Post Views: 852 Post navigation होलिका दहन कार्यक्रम में मातहत संग पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP के दो शक्ति परीक्षण, ये शीर्ष नेता उत्तराखंड में फूंकेंगे चुनावी बिगुल