हरिद्वार,संजीव मेहता: हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का एक नेता के साथ कुछ विवाद हुआ था । अनीता भारती ने भी कथित चैट मामले में कांग्रेस के नेता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था। अनीता भारती ने कहा यह इक साजिश क्योंकि जिस चैट का जिक्र किया गया है वह किसी और मामले में थी,ओर जोड़ दिया कि रिश्वत मांगी।

सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का ट्रांसफर: बीते सप्ताह कैश खुराना के साथ आए एक दवा कारोबारी ने भी ड्रग इंस्पेक्टर पर ड्रग लाइसेंस जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं एक चैट भी साझा की थी. कथित व्हाट्सएप चैट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए सीनियर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती को हरिद्वार से ट्रांसफर कर देहरादून मुख्यालय से अटैच कर दिया है. उनकी जगह असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर सुधीर को जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. चर्चा यह भी चल रही है कि अनीता भारती द्वारा बड़ी बड़ी फार्मा कंपनियों की अनियमिताओं के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी थी जिस कारण साजिश की बात सामने आ रही है