श्रद्धालुओं और यात्रियों को राहत देने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड मेंवीकेंड पर हरिद्वार में बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए Haridwar Police ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यात्रियों को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे और शहर के संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण करते हुए ट्रैफिक संचालन की कमान संभाली। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि किसी भी स्थिति में यातायात प्रभावित न हो।वीकेंड के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते हाईवे, बाजार और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास दबाव बढ़ जाता है। इसे देखते हुए पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है।“सुरक्षित और सुगम सफर हमारी प्राथमिकता” — हरिद्वार पुलिसहरिद्वार पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए यातायात कर्मियों को सतर्क रहने और हर परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।वीकेंड ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने और यात्रियों को राहत मिल सके। Post Views: 2,549 Post navigation उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी का अब तक का रिपोर्ट कार्ड: विकास, फैसले और नई पहचान का दौर बहादराबाद और मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर और सटोरिया गिरफ्तार