नई दिल्ली/हैदराबाद:वॉयस ऑफ इंडिया। देश की जनता को सोमवार सुबह फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन कीमतों में इजाफा हुआ है।
राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है। नए रेट सोमवार सुबह से लागू हो गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है।
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी राहत नहीं
एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल दो हफ्ते के निचले स्तर पर आकर 98.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, लेकिन देश में तेल की कीमतों में राहत नहीं मिल रही। माना जा रहा है कि अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति के कारण सप्लाई अब भी प्रभावित है।
पहले भी बढ़े थे दाम
23 मई को पेट्रोल ₹0.87 और डीजल ₹0.91 महंगा हुआ था
15 मई को पेट्रोल-डीजल दोनों ₹3-₹3 बढ़े थे
सीएनजी के दाम भी ₹1 प्रति किलो बढ़ चुके हैं
अब क्या होगा असर?
विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट, सब्जी, राशन और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। यानी महंगाई की मार अब हर घर तक पहुंचने वाली है। 🚨