नई दिल्ली।वॉयस ऑफ इंडिया।राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब पांच मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।दमकल विभाग के मुताबिक रात करीब 2:25 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। संकरी गलियों के बीच स्थित इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।🚒 पार्किंग से शुरू हुई आग, धुएं ने पूरे भवन को बनाया मौत का जालप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग इमारत की पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी थी। देखते ही देखते धुआं पूरे भवन में फैल गया और कई लोग अंदर फंस गए। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।💥 गाड़ियों में धमाके, 8 वाहन जलकर राखस्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। हादसे में करीब 8 वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। पड़ोसियों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती चली गईं।🧕 साड़ी के सहारे जान बचाकर नीचे उतरे लोगचश्मदीदों ने बताया कि कई लोग ऊपरी मंजिलों पर फंस गए थे। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने छत से साड़ी लटकाई और उसी के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। हालात इतने भयावह थे कि इमारत के अंदर जाना भी मुश्किल हो गया था।🏥 अस्पतालों में भर्ती घायलों में 3 की मौतरेस्क्यू किए गए 8 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक व्यक्ति और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है।🔎 जांच जारीदमकल विभाग ने सुबह 3:45 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और 4 बजे ऑपरेशन समाप्त घोषित कर दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। Post Views: 2,148 Post navigation Breaking आंख खुलते ही महंगाई का धमाका 💥10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹102 के पार