वॉयस ऑफ इंडिया।ग्लोबल टेंशन के बीच भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए हैं। इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के बाद से ही पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कर रही है। पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD), दोनों की कीमतों में प्रति लीटर 22 रुपये की कटौती की घोषणा की गई। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। सरकार ने इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से प्रति लीटर 6-7 रुपये की कटौती की थी। पिछली कटौती के बाद HSD की कीमत 402.78 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। अब 22 रुपये की एक और कटौती से HSD की नई कीमत लगभग 380 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत लगभग 381 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मिट्टी के तेल की कीमत 313.44 रुपये से घटाकर 272 रुपये की गई है। बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी परिवहन, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में होता है, और इसका मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के बजट पर सीधा असर पड़ता है। हाई-स्पीड डीजल का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी परिवहन क्षेत्र और बड़े जनरेटरों में किया जाता है। Post Views: 6,587 Post navigation हद से ज्यादा हो गई,विमान के पहिये में छिपकर 1200 किलोमीटर 13 साल का लड़का पहुंचा दिल्ली