हरिद्वार (बहादराबाद)। हर्षिता।महालक्ष्मी फिलिप्स वॉल्वो बस मंगलवार देर रात देहरादून से दिल्ली होते हुए जयपुर जा रही थी। बस हाईवे स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास पहुंची, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 32 सवारियां थीं। आग लगते ही सभी सवारियों को सुरक्षित निकाला आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि यात्रियों का सामान बस में ही रह गया, जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक बस बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। Post Views: 8 Post navigation हरिद्वार में जिलाधिकारी Mayur Dixit के निर्देशन में 300 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण Haridwar: धर्मनगरी में ‘बिरयानी’ शब्द पर बवाल, संतों ने जताई आपत्ति, वेज पुलाव के पोस्टर चिपकाए