जालंधर/नकोदर, संजीव मेहता। पंजाब के नकोदर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक परिवार अपनी दिवंगत माता की अस्थियां लेने श्मशान घाट पहुंचा, लेकिन वहां जो देखा उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी।जानकारी के अनुसार करतार नगर निवासी कैलाश नाब शर्मा की माता कांता रानी शर्मा का हाल ही में निधन हो गया था। 29 मई को उनका अंतिम संस्कार नकोदर स्थित श्मशान घाट में किया गया था। चौथे दिन परिवार ने अस्थियां एकत्र कर श्मशान घाट में बने अस्थि-संभाल गृह में सुरक्षित रखवा दी थीं। पहचान के लिए राख के बोरे पर मृतका का नाम भी लिखा गया था।लेकिन जब परिवार धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थियों का विसर्जन करने के लिए उन्हें लेने पहुंचा तो अस्थियां और राख का बोरा दोनों गायब मिले। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए।पीड़ित परिवार का आरोप है कि श्मशान घाट प्रबंधन से संपर्क करने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला और जिम्मेदार लोगों ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। परिवार का कहना है कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है।परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर श्मशान घाट से अस्थियां और राख का बोरा कहां गायब हुआ? क्या यह चोरी है या इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। Post Views: 3,670 Post navigation ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ: ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸਰਹੱਦੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸਮੀਖਿਆ*