शिमला, 4 जून 2026। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे परिवहन व्यवस्था बेहतर हो सके और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को यात्रा में सुविधा मिल सके।राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि दोनों हिमालयी राज्यों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और धार्मिक, सांस्कृतिक तथा इको-टूरिज्म स्थलों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि आर्थिक विकास, स्थानीय समुदायों की कनेक्टिविटी और दोनों राज्यों के लोगों के बीच आपसी संपर्क को भी मजबूत करेगा।बैठक में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की साझा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर भी चर्चा हुई। साथ ही पर्यटन, संस्कृति और आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।राज्यपाल ने उत्तराखंड सरकार द्वारा सतत (सस्टेनेबल) पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि पड़ोसी राज्यों के बीच मजबूत सहयोग हिमालयी क्षेत्र के समग्र विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Post Views: 7 Post navigation देहरादून में अवैध होमस्टे पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 103 पंजीकरण निरस्त सीएम धामी ने देहरादून बैरागीवाला घटना की निंदा, कहा-आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा