देहरादून:संजीव मेहता। बीते दिन सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में दो पक्षों में आपसी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद प्रदेश में सियासी पारा गरमा गया है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना की निंदा की है. साथ ही आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त एक्शन की बात कही है. वहीं इस सांप्रदायिक हिंसा से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की है. प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि इलाके में पानी के झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. वहीं पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोग बीती देर रात तक थाने में डटे रहे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी पीड़ित परिवार के साथ मौजूद रहे. साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही. वहीं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं आक्रोशित स्थानीय लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. Post Views: 2,255 Post navigation धामी सरकार ने फिर खोला दायित्वों का पिटारा, इन 6 नेताओं को दिया तोहफा, यहां देखिए नाम