हरिद्वार, संजीव मेहता।कांवड़ मेला-2026 के दौरान विष्णु घाट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान के दौरान पैर फिसलने से 15 वर्षीय शिवभक्त भाविश, पुत्र ललित, निवासी राजपुरा (पटियाला, पंजाब) गंगा की तेज धारा में बहने लगा।घटना की सूचना मिलते ही कांवड़ मेला सुरक्षा एवं रेस्क्यू ड्यूटी पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने बिना देर किए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कुछ ही पलों में शिवभक्त को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया।शिवभक्त के सकुशल रेस्क्यू के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस और 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल की त्वरित कार्रवाई, साहस और सेवा भावना की जमकर सराहना की तथा उनका आभार व्यक्त किया।उत्तराखंड पुलिस की अपीलपुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें, केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।“आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।” Post Views: 796 Post navigation हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब: दूसरे दिन 14.55 लाख कांवड़िए लेकर चले गंगाजल, कुल संख्या 25.10 लाख पार युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी