हरिद्वार, संजीव मेहता।गुरुकुल कांगड़ी में युवा संवाद, बोले CM धामी— स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से बदल रहा उत्तराखंड का भविष्यहरिद्वार, 1 अगस्त 2026। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को विकसित भारत का सबसे बड़ा आधार बताते हुए कहा कि आज का भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यही युवा शक्ति देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का सशक्त केंद्र है। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की प्रेरणा भी मिलती है।‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बन रहा युवा’मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला “जॉब क्रिएटर” बन रहा है।उत्तराखंड में रोजगार और स्वरोजगार को मिल रही नई गतिमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना, कौशल विकास योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, सौर स्वरोजगार योजना, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।उन्होंने कहा कि राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है तथा बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आई है। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडेक्स में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, 34 हजार युवाओं को मिली नौकरीमुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया, जबकि 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां दी गईं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हैं।बैंक ऋण प्रक्रिया होगी आसानमुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऋण प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा तथा शिविर लगाकर युवाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में पहुंचे युवाकार्यक्रम के आयोजक एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनय यादव ने किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. लालित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी ट्रैफिक अभय प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे Post Views: 640 Post navigation हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: गंगा की तेज धारा में बह रहे 15 वर्षीय शिवभक्त को PAC ने बचाया