हरिद्वार, संजीव मेहता। जिला हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों, राष्ट्रविरोधी सोच एवं देवभूमि उत्तराखंड में लगातार फैलाए जा रहे भ्रम के विरोध में कांग्रेस नेताओं की बुद्धि-शुद्धि हेतु वैदिक हवन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ईश्वर से प्रार्थना की कि कांग्रेस पार्टी को सद्बुद्धि प्राप्त हो तथा वह तुष्टिकरण और भ्रामक राजनीति का त्याग कर राष्ट्रहित में कार्य करे।
कांग्रेस की पहचान बन चुकी है भ्रम और भ्रष्टाचार – आशुतोष शर्मा
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।
भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस की पहचान बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देवभूमि उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में झूठ और भ्रम फैलाकर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी।
देवभूमि की संस्कृति शांति और प्रगति की प्रतीक
भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति शांति, एकता और विकास की है। प्रदेश की अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखना भाजपा की प्राथमिकता है।
हवन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति छोड़कर सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
झूठ और नफरत की राजनीति कांग्रेस की कार्यशैली – राजीव शर्मा
शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ और नफरत की राजनीति की है।
समय-समय पर ओछी मानसिकता का परिचय देना उनकी आदत बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा फैलाया गया झूठ अब जनता के सामने उजागर हो चुका है।
धामी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की चिंता करते हुए निरंतर विकास के कार्य कर रही है।
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज प्रदेश का जनमानस लाभान्वित हो रहा है।
संस्कृति ही मर्यादा टूटने का उत्तर – ठाकुर सुशील चौहान
पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि जब शब्दों से मर्यादा टूटती है, तब संस्कृति ही समाधान बनती है।
बुद्धि-शुद्धि यज्ञ हमारी परंपरा का सशक्त और सकारात्मक उत्तर है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा और व्यवहार समाज द्वारा कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।
भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्र, समाज और जनकल्याण के लिए कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर, जिला मंत्री रितु ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी एवं बिंदरपाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।