राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एस.एम.जे.एन. कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रमहरिद्वार | 25 जनवरी 2026,संजीव मेहता।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, निर्वाचन साक्षरता क्लब, स्वीप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक और विवेकपूर्ण मतदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि युवाओं का जागरूक वोट ही देश के भविष्य की दिशा तय करता है।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एवं सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित बी.एल.ओ. को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान “मेरा भारत, मेरा वोट” विषय पर पोस्टर, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सेल्फी पॉइंट भी लगाया गया।अंत में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने क्षेत्र के बी.एल.ओ. एवं पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Post Views: 641 Post navigation 2 माह 6 दिन से जारी महा स्वच्छता अभियान, हरिद्वार बन रहा स्वच्छ-सुंदर मॉडल जनपद SMJN कॉलेज में गणतंत्र दिवस, तीरंदाजी के पदक विजेताओं का हुआ सम्मान,प्राचार्य (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा द्वारा ध्वजारोहण किया