31 जनवरी तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर जारीहरिद्वार | 23 जनवरी 2026, संजीव मेहता।मुख्यमंत्री के स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीर्थ नगरी हरिद्वार में ऐतिहासिक महा स्वच्छता अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में बीते 2 माह 6 दिन से यह अभियान शहर से लेकर गांव-कस्बों तक प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसका असर अब साफ-साफ धरातल पर दिखाई देने लगा है।जनपद को साफ, स्वच्छ, सुंदर, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से 31 जनवरी 2026 तक महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री का संकल्प —“साफ-स्वच्छ हो हरिद्वार अपना”राष्ट्रीय राजमार्गों पर चला विशेष स्वच्छता अभियानमुख्यमंत्री के “हरिद्वार स्वच्छ हो अपना” के संकल्प तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि इस अभियान मेंARTO प्रशासन एवं प्रवर्तन हरिद्वारइंटरसेप्टर टीमटास्क फोर्स गोवर्धनपुर व चिड़ियापुरNHAI रूड़की एवं नजीबाबादNH-334Aकी सक्रिय सहभागिता रही।अभियान के अंतर्गत हरिद्वार-दिल्ली, हरिद्वार-लक्सर एवं हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क किनारे, सर्विस लेन, डिवाइडर, बस स्टॉप एवं सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई कर अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण किया गया।साथ ही आमजन, वाहन चालकों एवं दुकानदारों को कचरा न फैलाने, प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने एवं वाहनों में गार्बेज बैग रखने के लिए जागरूक किया गया।गंगा घाटों पर भी दिखी स्वच्छता की मिसालनेचर फाउंडेशन एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयास से गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।नेचर फाउंडेशन की अध्यक्ष किरन भटनागर ने बताया कि घाटों की वीडियो निगरानी के साथ-साथ व्यापक साफ-सफाई कराई गई।जिला प्रशासन की अपीलअब न चलेगा कोई बहाना,सफाई अभियान में सबको है आना।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं, क्योंकि स्वच्छ हरिद्वार — स्वस्थ हरिद्वार की पहचान है। Post Views: 695 Post navigation हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक संपन्न युवाओं का जागरूक वोट ही देश का भविष्य : श्रीमहंत रविन्द्रपुरी