हरिद्वार संजीव मेहता।महायोजना-2041 की प्रगति पर हुआ विस्तृत मंथन। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की 85वीं बोर्ड बैठक आज 16 जनवरी 2026 को आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं अध्यक्ष HRDA की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहरी विकास से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपाध्यक्ष HRDA, जिलाधिकारी हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, सचिव वित्त, सचिव सिंचाई विभाग, सचिव तीर्थाटन एवं पर्यटन, सचिव जल निगम, मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक उत्तराखण्ड (देहरादून) तथा प्रमुख सचिव आवास विभाग, उत्तराखण्ड शासन के प्रतिनिधि ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया।इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार तथा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर भी बैठक में उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत में सचिव HRDA द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष की अनुमति के उपरांत बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बोर्ड बैठक में पिछली बैठक की पुष्टि एवं अनुपालन सहित कुल 08 प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान हरिद्वार महायोजना-2041 एवं रुड़की महायोजना-2041 की अब तक की प्रगति पर मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक उत्तराखण्ड द्वारा बोर्ड के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। Post Views: 660 Post navigation नगर आयुक्त की सख्ती: चीनी मांझे पर कार्रवाई और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा 2 माह 6 दिन से जारी महा स्वच्छता अभियान, हरिद्वार बन रहा स्वच्छ-सुंदर मॉडल जनपद