हरिद्वार संजीव मेहता। नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार 26 जनवरी 2026 को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती के साथ संचालित किया गया। अभियान के तहत गंगा घाटों और प्रमुख मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया गया।इस दौरान रोड़ीबेलवाला क्षेत्र, सुभाष घाट, मालवीय घाट, नाई घाट, शिव घाट, बिरला घाट, हाथी पुल एवं तिरछा पुल पर लंबे समय से जमे अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। नगर निगम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वालों एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई। अतिक्रमण हटाने के पश्चात संबंधित सभी क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिससे घाटों एवं मार्गों को पूरी तरह स्वच्छ और सुव्यवस्थित किया जा सके।नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकर्ताओं को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम हरिद्वार ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। Post Views: 599 Post navigation तिरंगे की आन-बान-शान से गूंजा हरिद्वार, 77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड,प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ली भव्य परेड की सलामी बजट से पहले ही सिगरेट की काला बाज़ारी, हरिद्वार में MRP से ज्यादा वसूली 10 से 15-20 रु पैकेट की कीमत बढ़ी