हरिद्वार, संजीव मेहता।हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई।शिवालिक नगर, हरिद्वार फेज-2 स्थित प्लॉट संख्या J-224 में श्री आशु गुप्ता एवं श्री रिजू गुप्ता द्वारा लगभग 30×60 फीट क्षेत्र में किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर सील कर दिया।इसी क्रम में श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार में पुराना हरिद्वार रोड, योग क्रिया आश्रम के समीप श्रीमती साध्वी अर्चना द्वारा लगभग 25×50 फीट क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण की टीम ने सील करने की कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व सभी आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। Post Views: 640 Post navigation बजट से पहले ही सिगरेट की काला बाज़ारी, हरिद्वार में MRP से ज्यादा वसूली 10 से 15-20 रु पैकेट की कीमत बढ़ी Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को सराहा, कहा- देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा