देहरादून / हरिद्वार 19 फ़रवरी,संजीव मेहता। प्रोविंशियल ऐडेड कॉलेज एसोसिएशन (PACA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. डॉ देवेंद्र भसीन एवं डॉ. जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर आज शिष्टाचार स्वरूप भेंट की।इस गरिमामयी अवसर पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल प्रो. हरवीर सिंह रंधावा अध्यक्ष ,प्रो. प्रशांत सिंह (महामंत्री, PACA) , प्रो. शालिनी गुप्ता (सचिव, PACA) एवं , प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा (आजीवन सदस्य पाका एवं वरिष्ठ शिक्षाविद) ने मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य की चहुंमुखी उन्नति हेतु लिए जा रहे क्रांतिकारी और साहसिक निर्णयों के लिए उन्हें एक अभिनंदन पत्र भेंट किया।इन सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी को राज्य की सर्वांगीण प्रगति और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु पूर्ण सहयोग एवं समर्पण का आश्वासन भी दिया।उच्च शिक्षा और नई शिक्षा नीति (NEP) पर संवादबैठक के दौरान नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत प्रदेश की उच्च शिक्षा में उभर रहे नवीन आयामों, अवसरों तथा संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के सम्मुख आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।संगठन की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए, मुख्यमंत्री जी ने आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले PACA के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने हेतु अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। Post Views: 548 Post navigation CSR पहल से नवोदय नगर स्कूल में डिजिटल बदलाव,अब सोलर पावर से रोशन होगा विद्यालय 🚩 कुंभ 2027: रेलवे से लेकर पार्किंग तक अलर्ट मोड में प्रशासन मेलाधिकारी श्रीमति सोनिका ने किया निरीक्षण