देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक को जबरन बंधक बनाया और उसके साथ अमानवीय क्रूरता की। पीड़ित को कथित तौर पर करंट लगाया गया, गर्म लोहे की रॉड से दागा गया और बेरहमी से प्रताड़ित किया गया।घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोप है कि दोनों ने उसे करंट लगाया और लोहे की गर्म राड से दागा। इतना ही नहीं आरोपितों ने एक पेचकस उसके गुप्तांग में घुसा दिया और जान से मारने की धमकी दी। Post Views: 3,384 Post navigation हिमालयन कार रैली से उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगा वैश्विक मंच, कैबिनेट ने दी मंजूरी नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई,