कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों का महाकुंभ, हरिद्वार में हर ओर ‘बोल बम’ की गूंजहरिद्वार, 31 जुलाई। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 के दूसरे दिन आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को 14 लाख 55 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से अब तक 25 लाख 10 हजार से अधिक कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार की सड़कें, कांवड़ मार्ग और घाट ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज रहे हैं।हर मोर्चे पर अलर्ट प्रशासनश्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि मेडिकल टीम, एंबुलेंस और सफाई कर्मी भी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।शिवभक्तों से प्रशासन की अपीलजिला प्रशासन ने सभी कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही उपयोग करें, प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखते हुए सुरक्षित एवं स्वच्छ कांवड़ यात्रा में सहयोग करें। Post Views: 1,014 Post navigation कांवड़ यात्रा 2026: व्यवस्थाओं से गदगद हुए शिवभक्त, बोले- धामी सरकार ने यात्रा को बनाया सुरक्षित और सुगम