वौइस् ऑफ इंडिया। तकनीक ने एक बार फिर दिखा दिया कि अगर इरादा हो तो असंभव भी मुमकिन हो सकता है। एक शादी समारोह में ऐसा ही भावुक पल देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। माहौल खुशी से भरा हुआ था—दूल्हा-दुल्हन मुस्कुरा रहे थे, परिवार-रिश्तेदार उत्साह में झूम रहे थे। तभी सबका ध्यान एक विशाल स्क्रीन की ओर खिंच गया। शादी की वीडियो शुरू हुई, लेकिन उसमें कुछ ऐसा था जो सबको चौंका गया। वीडियो में दिखाई दिया दुल्हन का दिवंगत भाई—जिसे एआई टेक्नोलॉजी की मदद से ‘स्वर्ग से लौटते’ हुए दिखाया गया। उसने शादी में शामिल होकर बहन से मुलाकात की, परिवार वालों से बातें कीं और सबके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। ये दृश्य इतना भावुक था कि दुल्हन, उसके माता-पिता और मौजूद हर व्यक्ति की आंखों से आंसू बह निकले। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे देखकर अपनी भावनाएं साझा कीं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने एक परिवार का सपना पूरा कर दिया—उस भाई को फिर से देखने और महसूस करने का सपना, जिसे उन्होंने खो दिया था। Post navigation हरिद्वार वायरल वीडियो : युवती ने तोड़ी चुप्पी, पोर्टल संचालकों और सोशल मीडिया यूज़र्स पर की कार्रवाई की मांग Uttarakhand: थराली में बैली ब्रिज बनाने में लापरवाही पर सीएम धामी का एक्शन, चार इंजीनियर निलंबित