नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को टेस्ट से संन्यास लेने के बारे में जानकारी दे दी है। हालांकि, अभी तक कोहली ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है, क्योंकि बीसीसीआई ने उनसे इस फैसले पर विचार करने को कहा है। अगर कोहली फैसला नहीं बदलते हैं तो भारत को बड़ा झटका लगेगा। हाल ही में भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने भी सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास लिया था। हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहन प्रतिबंधित ऐसे में कोहली अगर संन्यास लेते हैं तो भारतीय क्रिकेट में एक अध्याय समाप्त हो जाएगा। कोहली जितने बड़े बल्लेबाज हैं, उससे कहीं बेहतर कप्तान भी रहे हैं। टेस्ट में वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कई इतिहास रचे। बतौर कप्तान विराट का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के नियमित टेस्ट कप्तान घोषित किए गए थे। तब महेंद्र सिंह धोनी ने बीच दौरे पर टेस्ट से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद कोहली साल 2022 तक टेस्ट में भारत की कप्तानी करते रहे। साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले 2021 में वह भारतीय टी20 और वनडे टीम की कप्तानी से भी हट गए थे। साथ ही अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा समय तक टेस्ट में नंबर एक टीम रहने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही टीम ने विदेशी जमीन पर कई इतिहास रचे। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानविराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया। टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले। विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 का रहा जो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों से ज्यादा है। कोहली के बाद सबसे ज्यादा जीत में धोनी का नंबर आता है। माही की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट में से 27 मैच जीते। रोहित ने भारत के लिए 24 टेस्ट में कप्तानी की और इसमें से टीम 12 टेस्ट जीती। नौ में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहा। विराट का बतौर कप्तान बल्लेबाजी रिकॉर्ड विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में भी अपना लोहा मनवाया। उन्होंने 113 पारियों में 54.80 की औसत से 5,864 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। नाबाद 254 रन की पारी बतौर कप्तान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वह बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद एमएस धोनी का नंबर आता है। धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी की और इसकी 96 पारियों में 40.63 की औसत से 3454 रन बनाए। इनमें पांच शतक और 24 अर्धशतक रहे। वहीं, ओवरऑल कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर ग्रीम स्मिथ एलेन बॉर्डर और रिकी पोंटिंग हैं। कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। ओवरऑल दुनिया भर के कप्तानों में उनसे आगे ग्रीम स्मिथ, एलेन बॉर्डर, स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड हैं। दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तानकोहली दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। इस मामले में उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ हैं। हालांकि, 50 से ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में कोहली का जीत प्रतिशत स्टीव और पोंटिंग के बाद है। कोहली का जीत प्रतिशत 58.82 है, जबकि ग्रीम स्मिथ का जीत प्रतिशतक 48.62 है। दो बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दो बार बॉक्सिंग डे टेस्ट में बाजी मारी। सबसे पहले 2018 में भारत ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इसके बाद 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। विदेशी धरती पर कोहली की कप्तानी में सबसे ज्यादा जीतकोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में बतौर कप्तान एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी हैं। उन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड में पहले टेस्ट में 115 रन और 141 रन की पारियां खेली थीं। इसके अलावा कोहली विदेशी मैदान पर बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर कुल 37 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की और इसमें से भारत ने 16 मैच जीते। 15 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि छह टेस्ट ड्रॉ रहे। 0 दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तानकोहली दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। इस मामले में उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ हैं। हालांकि, 50 से ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में कोहली का जीत प्रतिशत स्टीव और पोंटिंग के बाद है। कोहली का जीत प्रतिशत 58.82 है, जबकि ग्रीम स्मिथ का जीत प्रतिशतक 48.62 है। Post Views: 549 Post navigation भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, लाहौर-सियालकोट पर काउंटर अटैक, तबाह किया एयर डिफेंस सिस्टम,एक F-16 और दो JF-17 गिराए