मंगलौर | 08 जून 2025, संजीव मेहता।उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू होने के उपलक्ष्य में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। रैली में उमड़ा जनसैलाब, हेली से हुई पुष्पवर्षा रैली की शुरुआत चौधरी ओमपाल ढाबा, लिब्बरहेड़ी से हुई, जो स्वीटी फार्म तक पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचते समय हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थल महाराजा महेंद्र प्रताप स्नातक महाविद्यालय खेल मैदान, नारसन रहा, जहां जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सीएम धामी बोले – “उत्तराखंड ने बाबा साहब अंबेडकर का सपना साकार किया” मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “UCC के लागू होने से सभी वर्गों और धर्मों के लिए समान कानून अस्तित्व में आया है। यह न केवल मेरा सम्मान है, बल्कि उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता का गौरव है।” उन्होंने रैली में शामिल बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से आभार प्रकट किया। किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में किसानों के हित में की गई योजनाओं का भी उल्लेख किया: किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख 14,000 करोड़ की लागत से 7 नई परियोजनाएं शुरू 80% तक बागवानी सब्सिडी गेहूं पर ₹20/कुंतल बोनस और गन्ने के रेट में ₹20 की बढ़ोतरी नई सेब नीति, कीवी और ड्रैगन फ्रूट नीति पर जोर भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख सीएम धामी ने स्पष्ट कहा, “भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार ज़मीन घोटाले में पहले ही आईएएस और पीसीएस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।” मंगलौर विधानसभा के लिए घोषणाएं मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए दो अहम घोषणाएं कीं: ग्राम सभा लिब्बरहेड़ी में महाराजा सूरजमल के नाम से खेल स्टेडियम का निर्माण। मंगलौर से गुरुकुल होते हुए लंढौरा बाईपास तक सर्की रजवाहे की पटरी पर पक्की सड़क। सम्मान और मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर और गद्दा भेंटकर सम्मान किया गया।मंच पर मौजूद प्रमुख हस्तियों में शामिल थे: विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह कार्यक्रम संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना साथ ही उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिला, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी प्रेमलाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। Post Views: 1,441 Post navigation Uttarakhand: आतंक पर किया सटीक प्रहार, देश को सही जगह पर युद्ध से निकाला : राज्यपाल हरिद्वार में सीएम धामी का बड़ा ऐलान – सलेमपुर का नाम होगा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ग्राम’