🕘 रात 9:52 बजे, ए320neo विमान की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग

मुंबई | 15 जुलाई 2025:संजीव मेहता,इंटरनेट।
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-6271 को सोमवार रात उस वक्त आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा, जब उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

एयरबस A320neo विमान ने दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसे तुरंत मुंबई डायवर्ट किया गया। रात 9:52 बजे विमान ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

👨‍✈️ इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि आवश्यक जांच और तकनीकी निरीक्षण के बाद ही विमान को दोबारा ऑपरेशन में लाया जाएगा। यात्रियों को गोवा पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा चुकी है।

🚨 मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई थी, जिससे सभी एजेंसियां सतर्क हो गईं।


🛑 सवाल फिर वही: क्या हवाई यात्राएं वाकई सुरक्षित हैं?
इसी महीने 12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन जाते वक्त टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद क्रैश हो गई थी, जिसमें 260 यात्रियों की मौत हुई थी।

🚨 लगातार हो रही विमान तकनीकी खराबियों ने यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।


🔍 विशेषज्ञों की राय:
विमानों में तकनीकी खराबी कोई नई बात नहीं, लेकिन इनकी समय पर पहचान और आपात प्रतिक्रिया ही यात्रियों की जान बचाती है। इंडिगो की इस कार्रवाई को लेकर एविएशन एक्सपर्ट्स ने तत्परता की सराहना की है।


📌 सावधानी जरूरी:

फ्लाइट बुक करने से पहले एयरलाइन की सुरक्षा रेटिंग जरूर देखें।

उड़ान से पहले सुरक्षा निर्देशों पर ध्यान दें।

कोई असामान्यता महसूस हो तो तुरंत क्रू को सूचित करें।

🛫 सफर जरूरी है, लेकिन सुरक्षा सबसे जरूरी है।