हरिद्वार, 02 फरवरी 2026: संजीव मेहता। NEWS 18 उत्तराखंड के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माता श्रीमती गीता त्रिवेदी का अंतिम संस्कार खड़खड़ी श्मशान घाट पर श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी श्मशान घाट पहुंचे और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
श्रीमती गीता त्रिवेदी का रविवार को देहरादून में बीमारी के चलते 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके ज्येष्ठ पुत्र भुवन चंद त्रिवेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, आशीष मिश्रा, पुलकित शुक्ला, अविक्षित रमन, नरेश दीवान शैली, अमित गुप्ता सहित हरिद्वार और देहरादून के अनेक पत्रकार एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।